नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण-पूर्व दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-I में स्थित टाटा कम्युनिकेशंस के कार्यालय में कल देर रात लगी आग को बुझाने की कोशिश में दो अग्निशमन कर्मी झुलस गए।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को इस घटना के बारे में देर रात लगभग 2:47 बजे सूचना मिली।
एक अधिकारी ने बताया कि आग ग्रेटर कैलाश-I में सावित्री सिनेमा के सामने स्थित टाटा कम्युनिकेशंस के कार्यालय में लगी थी। घटनास्थल पर कुल दस दमकल वाहन भेजे गए। आग बुझाने के दौरान दो अग्निशमन कर्मी झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
उन्होंने कहा, “मथुरा रोड अग्निशमन स्टेशन पर तैनात संदीप और सुरेश के हाथ आग बुझाने की कोशिश में झुलस गए।”
