गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सारनी। इन दिनों रसोई गैस की गंभीर कमी ने आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के कारण घर-परिवारों के साथ-साथ होटल व्यवसायी और विवाह समारोह आयोजित करने वाले लोग भी भारी संकट का सामना कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कमी के कारण आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कई दिनों तक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से लोगों को खाना बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं होटल संचालकों और विवाह समारोह आयोजित करने वालों के सामने भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और रसोई गैस की आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिल सके।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि जनहित को देखते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी और रसोई गैस की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

Next Post

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: रिसोर्ट में मिले हिरण के सींग और सेही के कांटे, दो आरोपी रिमांड पर

Mon Mar 16 , 2026
सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित फोरसिथ रिसोर्ट के डिस्प्ले में रखे वन्यजीवों के आर्टिकल्स के मामले में रविवार को दो आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोहागपुर की अदालत में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें 25 मार्च 2026 तक के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया […]

You May Like