शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकालकर किया न्यायालय में पेश 

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के हटा नाका शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों का जिला अस्पताल से न्यायालय तक जुलूस निकाला गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस दौरान आरोपी अपराध ना करने के नारे लगाते हुए चल रहे थे. उल्लेखनीय है कि बुधवार देर रात हटा नाका पर संचालित संजीत राय की शराब दुकान में कार और बाइक से आए बदमाशों के द्वारा मुफ्त में शराब मांगी थी और पैसों की डिमांड की थी। जब शराब दुकान के कर्मचारियों ने मना कर दिया तो आरोपियों के द्वारा कर्मचारियों से मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की गई और कई महंगी शराब की बोतले फोड़कर आरोपी मौके से भाग निकले। तत्काल ही कर्मचारियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।सीएसपी एचआर पांडे के साथ देहात थाना से विक्रम दांगी चौकी प्रभारी पहुंचे। शराब दुकान के कर्मचारियों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की गई।

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। वहां से उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इन आरोपियों जिनमें इकबाल खान,लूडो पंडित, कृष्णा रोहित, आदर्श ठाकुर, मिथुन रैकवार और राधे रैकवार का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Next Post

पत्नी ने डॉक्टर पति पर लगाया फिनायल पिलाने का आरोप, पति और सास, ससुर के द्वारा मांगी जा 20 लाख रुपए की की कार

Fri Jul 17 , 2026
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाली एक 24 वर्षीय नववहीता को जहरीला पदार्थ पीने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह भर्ती कराया गया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास ससुर पर दहेज के लिए बेटी को परेशान […]

You May Like