
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाली एक 24 वर्षीय नववहीता को जहरीला पदार्थ पीने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह भर्ती कराया गया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास ससुर पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो डॉक्टर दामाद ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर बेटी को फिनायल पिला दी। जिसे गंभीर हालत में उनके रिश्तेदार इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं l महिला की पहचान शिवानी पति मनीष राय 24 निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी के रूप में हुई है। नव विश्व विवाहिता की मां पार्वती राय ने बताया कि वह जबलपुर के पनागर में रहती है। इसी साल 30 अप्रैल 2026 को बेटी शिवानी की शादी दमोह के वेटरनरी डॉक्टर मनीष राय के साथ की गई थी। करीब 30 लाख रुपए खर्च कर शादी की थी। शादी के बाद से ही दामाद मनीष उसके पिता विशाल और सास अनीता दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। उसके साथ मारपीट कर रहे थे और 20 लाख रुपए की कार मांग रहे थे।
दामाद बेटी को लगातार परेशान करता था। वह रात 12 बजे अचानक घर से चला जाता था जिसका विरोध भी बेटी के द्वारा कई बार किया गया। हमारे रिश्तेदार भी ससुराल वालों को समझाने आए थे, लेकिन वह लोग नहीं माने। शुक्रवार सुबह बेटी का फोन आया उसने बताया कि पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर मुझे फिनाइल पिला दी है। तत्काल हमने दमोह में अपनी बहन को फोन लगाया और बेटी शिवानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बयान लेने के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार धनीराम सिंह ठाकुर ने बताया कि शिवानी ने अपने बयान में बताया है कि पति और सास, ससुर के द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और फिनायल जैसी कोई दवा उसे पिलाई गई है। महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले में जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। नवविवाहिता की मौसी के बेटे सोनू राय ने बताया वह यही दमोह में रहते हैं। तीन माह पहले मेरी मौसी की बेटी की शादी क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले वेटरनरी डॉक्टर मनीष राय के साथ हुई थी। यह लोग लगातार उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। शुक्रवार सुबह बहन का मेरे पास फोन आया कि मुझे कोई जहरीली दवा पिला दी है। वह घर पहुंचे तो घर पर पति और सास ससुर नहीं मिले। इसके बाद वह अपनी बहन को लेकर सीधे जिला अस्पताल आए हैं। डॉक्टरों की देखरेख में नवाहित का इलाज चल रहा है उधर पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
