गढ़ा-अधारताल से दो ई रिक्शा ले गए चोर

जबलपुर:अधारताल एवं गढ़ा थाना क्षेत्र से अज्ञात चोर दो ई रिक्शा चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।अधारताल पुलिस दीपक सिंह गौंड 40 वर्ष निवासी महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, रददी चौकी में ई- रिक्शा की बैटरी खत्म हो गयी तो वह ई- रिक्शा को ढकेलते हुये लेकर घर महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड आ रहा था लगभग 9 बजे रात्रि थक गया था.

तो इंडियन कॉफी हाउस के आगे नाला के पास ई रिक्शा को छोडक़र घर चला गया, सुबह आकर देखा तो ई रिक्शा नही था, अज्ञात चोर उस चोरी कर ले गया। इसी प्रकार गढ़ा थाने में शफीक खान 40 वर्ष निरवासी काजी मोहल्ला छुई खदान गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1-45 बजे अपने ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड ई 8708 से सूपताल मस्जिद में नमाज पढऩे आया था मस्जिद के सामने अपना ई रिक्शा खड़ा करके नमाज पढऩे मस्जिद के अंदर चला गया था, कुछ देर बाद नमाज पढक़र वापस आया देखा उसका ई रिक्शा गायब था

Next Post

कपड़ा व्यापारी के सूने घर से नकद समेत जेवरात चोरी

Sat Feb 21 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आयशा नगर में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के यहां चोरों ने धावा बोलते हुए डेढ़ लाख रूपए नकद समेत जेवरात पार कर दिए।पुलिस के मुताबिक शेख शाहवान मंसूरी 42 वर्ष निवासी आयशा नगर अधारताल ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े का व्यापार करता […]

You May Like