जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत आयशा नगर में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के यहां चोरों ने धावा बोलते हुए डेढ़ लाख रूपए नकद समेत जेवरात पार कर दिए।पुलिस के मुताबिक शेख शाहवान मंसूरी 42 वर्ष निवासी आयशा नगर अधारताल ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े का व्यापार करता है। 11 फरवरी की शाम लगभग 4 बजे परिवार सहित अपने गांव कुड़ारी उमरिया गया था।
जब वह परिवार सहित घर आयशानगर वापस आया तो देखा घर के गेट का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था एवं घर के अंदर रखी आलमारी का लॉक टूटा था आलमारी में रखे नगदी 1 लाख 50 हजार रूपये गायब थे, पलंग को चैक किया जिसमें रखे सोने का 1 हार, झुमकी, कंगन, मंगलसूत्र, मनचली, अंगूठी एवं चंादी की करधन, पायल, बिछिया नहीं थे। कोई अज्ञात चोर उसके सूने मकान का ताला तोडक़र घर में घुसकर आलमारी एवं पलंग से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया।
