एफएसएसएआई लाइसेंसधारकों को दिया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

ओंकारेश्वर, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को बस स्टैंड स्थित यात्री धर्मशाला में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम आयोजित किया गया। फास्टेक एनजीओ के माध्यम से आयोजित करीब चार घंटे के प्रशिक्षण में एफएसएसएआई लाइसेंसधारकों सहित खाद्य कारोबार से जुड़े विभिन्न दुकानदारों और संचालकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में रेस्टोरेंट संचालक, किराना दुकानदार, भोजनालय, चाय-नाश्ता विक्रेता तथा मिठाई-नमकीन कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने खाद्य परिसर की साफ-सफाई, दस्तावेज एवं नियम-कायदों का पालन, पेस्ट कंट्रोल तथा खाद्य निर्माण में उपयोग होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट सहित आवश्यक मानकों के बारे में विस्तार से समझाया।

मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने भी लिया प्रशिक्षण

ओंकारेश्वर में श्रीजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी भोजनालय का संचालन करने के साथ श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसादी उपलब्ध कराई जाती है। खाद्य सुरक्षा से जुड़े इस प्रशिक्षण में मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रतिनिधि के रूप में मनोज त्रिवेदी भी शामिल हुए और प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को केवल लाइसेंस तक सीमित न रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।

Next Post

इंदौर में हर दिन 29 साइबर ठगी की शिकायतें, औसतन 25 लाख की चपत

Wed Sep 9 , 2026
इंदौर. साइबर ठगों का जाल किस तेजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा क्राइम ब्रांच में पहुंचे आंकड़ों से लगाया जा सकता है. वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में करीब 7 हजार शिकायतें मिलीं. यानी औसतन हर दिन 29 शिकायतें और करीब 25 लाख रुपये की ठगी का आंकड़ा […]

You May Like