शौच क्रिया से वापस लौट रही जैन धर्मगुरु श्रुतमति माता को कार ने कुचला, मौत; 2 अन्य धर्मगुरु ICU में भर्ती शहर में शोक की लहर

रीवा: शहर की बेलगाम यातायात व्यवस्था ने एक जान ले ली। सुबह शौच क्रिया से लौट रही जैन समाज की प्रतिष्ठित महिला धर्मगुरु श्रुतमति माता को एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस कंट्रोल रूम के सामने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ चल रहीं दो अन्य धर्मगुरु गंभीर रूप से घायल हैं जिनके संजय गाँधी अस्पताल के ICU में जिंदगी-मौत से जूझ रही हैं। सुचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित मेडिकल कालेज के डीन अस्पताल पहुंच गए

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के व्यस्त इलाके पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुबह करीब 5 बजे हुई। श्रुतमति माता अपनी दो शिष्याओं के साथ रोज की तरह शौच क्रिया से वापस लौट रही थी इसी दौरान पीछे से आई बेकाबू कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में श्रुतमति माता की मौके पर ही मौत हो गई। साथ चल रहीं दो अन्य धर्मगुरु गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की खबर फैलते ही पूरे जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। श्रुतमति माता काफी सरल स्वभाव की थीं और समाज में उनका विशेष सम्मान था।इस हादसे ने एक बार फिर शहर की लचर यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी है। सुबह के समय भी तेज रफ्तार वाहनों पर कोई लगाम नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की सख्ती न होने से ड्राइवर बेखौफ होकर गाड़ी चलाते हैं। पैदल चलने वालों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।फिलहाल सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है।

Next Post

नाराज़गी से सराहना तक: विधायक हार्डिया ने की जल वितरण व्यवस्था की तारीफ

Wed May 20 , 2026
इंदौर: शहर की जल वितरण व्यवस्था को लेकर हाल ही में नाराज़गी जताने वाले विधायक महेंद्र हार्डिया ने अब नगर निगम की कार्यप्रणाली और जल प्रबंधन व्यवस्था की सराहना की है। बुधवार को विधायक हार्डिया एवं नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा महापौर निवास पहुंचे, जहां उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात […]

You May Like