गुवाहाटी 25 जनवरी (वार्ता) भारत ने रविवार को टॉस जीतकर तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विकेट अच्छी है और बाद में ओस रह सकती है इसलिए वह लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी गेंद में अधिक विकल्प प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज टीम में दो बदलाव हैं, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती बाहर हैं और उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले मैच से ली सीख को इस मैच पर लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है आज फोक्स की जगह काइल जेमिसन को मौका दिया गया है।
भारत एकादश: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड एकादश: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी।
