पुरैल प्राथमिक स्कूल के बाहर जलभराव से बढ़ा खतरा

सिंगरौली । संकुल केंद्र गन्नई अंतर्गत शा. प्राथमिक शाला पुरैल में अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के बाहर और आसपास हुए भारी जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विद्यालय के प्रवेश मार्ग पर लबालब पानी भरा दिखाई दे रहा है, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल के समीप जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लंबे समय तक पानी लगातार बहता रहा। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन एलएंडटी कंपनी की पेयजल परियोजना से जुड़ी है। समय पर पानी की आपूर्ति बंद नहीं किए जाने के कारण पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हुई, बल्कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। विद्यालय के सामने जमा पानी के कारण बच्चों को मजबूरी में उसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। पानी के नीचे सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देने से फिसलने या गड्ढे में पैर पड़ने जैसी आशंकाएं बनी हुई हैं। अभिभावकों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान करें। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसी से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत, जलापूर्ति नियंत्रित करने तथा स्कूल परिसर के बाहर जमा पानी की शीघ्र निकासी की मांग की है।

Next Post

घोड़ा चोरी के 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, घोड़ा बरामद

Sat Aug 1 , 2026
विनय असाटी दमोह।थाना कुम्हारी क्षेत्र में हुई घोड़ा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है।प्रार्थी इमाम खान पिता शुबराती खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कमता टपरिया थाना नोहटा ने घोड़ा चोरी […]

You May Like