
विनय असाटी
दमोह।थाना कुम्हारी क्षेत्र में हुई घोड़ा चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है।प्रार्थी इमाम खान पिता शुबराती खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कमता टपरिया थाना नोहटा ने घोड़ा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश उर्फ रामगणेश दुबे पिता राममिलन दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुकराही थाना कुम्हारी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अंशुल दुबे निवासी ग्राम कुम्हारी थाना कुम्हारी का नाम भी सामने आया है।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया व एसडीओपी हटा कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुम्हारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम ने चोरी गए एक घोड़े की बरामदगी की।गिरफ्तारी व बरामदगी में उनि. बृजेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गोविन्द सिंह, प्र.आर. सुलेन्द्र चौबे, प्र.आर. रामकिशोर, आर. बलवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
