‘द राजासाब’ के दूसरे ट्रेलर में प्रभास और संजय दत्त आमने-सामने

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) प्रभास-स्टारर ‘द राजासाब’ के निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया है। इसमें कहानी की और संजय दत्त के दिलचस्प किरदार की झलक दिखायी गयी है।
प्रभास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त के साथ उनका टकराव दिखाया गया है, जिन्हें ऐसे खौफनाक खलनायक के रूप में चित्रित किया गया है, जिसमें सम्मोहन से डर पर काबू करने की क्षमता है। फिल्म में प्रभास ‘राजासाब’ का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी दादी से गहराई से जुड़े हैं। राजासाब की दादी के किरदार में जरीना वहाब हैं। ट्रेलर के अनुसार, राजासाब कुछ सवालों का उत्तर जानने के लिये एक सुनसान हवेली में जाता है, लेकिन खुद को ऐसी जगह फंसा पाता है, जहां दिमाग शरीर के खिलाफ काम करने लगता है। संजय दत्त का किरदार शांत लेकिन खतरनाक है। वह जोर-जबरदस्ती के बजाय सम्मोहन पर निर्भर है। ट्रेलर में बोमन ईरानी को रहस्यमयी मनोचिकित्सक, सम्मोहनकर्ता और पारलौकिक घटनाओं के अन्वेषक के रूप में भी दिखाया गया है, जो फिल्म के पारलौकिक तत्व को आधार देता है। मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार कहानी में
भावनात्मक गहराई जोड़ते हैं।

मारुति निर्देशित और टी जी विश्व प्रसाद की ओर से पीपल मीडिया फैक्ट्री बैनर के तहत निर्मित, ‘द राजासाब’ में प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब सहित कई कलाकार हैं। प्रभास ने नया ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया।
प्रभाष ने कहा कि हॉरर-कॉमेडी जॉनर जैसी शानदार फिल्म कभी नहीं देखी होगी। डायरेक्टर मारुति ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि इस फिल्म के लिए तीन साल की कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ बहुत ज्यादा कोशिश करनी पड़ी है। द राजासाब’ 9 जनवरी, 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

Next Post

इंडिया गॉट टैलेंट में मलाइका के डांस की चर्चा, चार जनवरी को आयेगा एपिसोड

Tue Dec 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (वार्ता) ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सेमी-फाइनल एपिसोड में मलाइका अरोरा डांस समूह ‘क्लासिक क्विंस’ के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। अगले साल 04 जनवरी को रात 21.30 बजे प्रसारित होने वाले इस एपिसोड की मलाइका के धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से काफी चर्चा है। इस एपिसोड में […]

You May Like