केंद्रीय विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक 

नीमच। जिला हॉकी संघ के सचिव बाबूराम छेत्री ने बताया कि ग्वालियर में आयोजित 25 से 26 अप्रैल में केंद्रीय विद्यालय रीजनल अंडर-17 महिला हॉकी प्रतियोगिता में नीमच ने हर बार की तरह इस बार भी लगातार 10 वी बार स्वर्ण पदक जीत कर अपने नाम किया फाइनल मुकाबला में नीमच ने मंदसौर को 3- 0 से हराकर मेडल अपने नाम किया इस टीम की कप्तान प्रभलीन कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ! साथ ही टीम के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा चारुल पाटीदार,वंशिका नागदा, रिधिमा सिंह ,दक्षिका लोहार, जिज्ञासा शर्मा,अविका शर्मा ,चेष्ठा शर्मा, स्मृति पटेल ,नंदिनी मीना, आस्था रानी ,अंजलि ,हितांशी, हेमनंदिनी, वैष्णवी केंद्रीय विद्यालय नं 1 के प्राचार्य प्रियदर्शनी गर्ग के योगदान के बिना यहाँ सम्भव नहीं था ! हॉकी कोच परवेज खान,प्रियंका जौहरी ,शैलेश एवं नेहा ने पूरी टीम को बधाई दी। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेश जैन ,इम्तियाज खान ,धर्मेन्द्र गुरुंग, उमा भटनागर,अक्षय पुरोहित, ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

जुड़वाँ भाइयों ने कार के बोनट पर तलवार से केक काटा,पुलिस ने पकड़ा 

Sun Apr 27 , 2025
भोपाल।राजधानी के गाँधी नगर क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर कार के बोनट पर तलवार से केक काटने और वीडियो वाइरल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान अरशान खान(19) और अयान खान(19) है, रात 11 बजे केक काटने के पीछे का कारण आरोपियों […]

You May Like