इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिचौली मर्दाना बायपास पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े गन्ने की चरखी वाले ठेले को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ठेला संचालक सहित तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.
थाना प्रभारी सहर्ष यादव को लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला उछलकर सड़क पर जा गिरा और उस पर लगी रस निकालने की मशीन व गन्ने चारों तरफ बिखर गए जिससे ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार भी हादसे में नुकसानग्रस्त हो गई. घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी. पुलिस ने मामला संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
