धूमधाम से मनाया मां बगलामुखी प्राकट्य उत्सव व नगर गौरव दिवस

नलखेड़ा। शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी का प्राकट्य उत्सव नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया. मां बगलामुखी का आकर्षक श्रृंगार कर सजाया गया. मां बगलामुखी को चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृृंगार किया गया व मंदिर को फूलों से आकर्षक साज सज्जा कर विद्युत सज्जा की गई. प्रात: काल से मां बगलामुखी मंदिर पर भक्तों की कतारें लगती रही, जो देर शाम तक चलती रही. प्रात: 10 बजे पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मातारानी का अभिषेक किया गया तथा पीतांबरा सेवा समिति द्वारा छप्पन भोग लगाया गया. इसके बाद पुजारी द्वारा महाआरती की गई. नि:शुल्क पीताम्बरा सेवा समिति के लाभार्थी प्रतीक शेखावाटीया झालावाड़ द्वारा भंडारे आयोजित किया गया.

नगर परिषद द्वारा नगर के गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शाम 4 बजे श्री सांवरिया नाथ मंदिर से एक विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें हजारों लोगों सहित कई वीआईपी भी शामिल हुए. ढोल-ढमाके के साथ शोभायात्रा किले के पास स्थित सांवरिया नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के चौक बाजार, गणेश दरवाजा, शिवाजी चौराहे से होती हुई मां बगलामुखी मंदिर पहुंची. संपूर्ण नगर को केसरिया व पीले झंडे से सजाया गया. प्रमुख मार्गों पर कलाकार द्वारा विशेष आकर्षक रांगोली बनाई गई. शोभायात्रा में शुरुआत में बैंड के पीछे घोड़े पर सवार धर्मध्वजा लिए युवा, रथ पर मां बगलामुखी के प्रतीक स्वरूप मूर्ति विराजित की गई थी. जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प से स्वागत किया गया. शोभायात्रा में युवा ढोल व नगाड़ों डीजे की थाप पर जमकर थिरक रहे थे. अन्य लोग मां बगलामुखी की जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा में कई तरह की आकर्षक झांकियां थी.

जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत

शोभा यात्रा में घोड़ा, श्री नाथ जी, जगन्नाथ जी, राधा-कृष्ण, मां कालिका के नौ रूप सजे-धजे कलाकार का स्वांग कर शामिल हुए. आदिवासी अंचल से आए कलाकारों द्वारा राजस्थान नृत्य करते हुए चल रहे थे. जगह-जगह कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया. शोभायात्रा में विधायक भेरु सिंह बापू, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह व कई राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी शोभायात्रा में शामिल थे. एसडीएम किरण वरवड़े, तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव, एसडीओपी देव नारायण यादव, थाना प्रभारी नागेश यादव, सीएमओ मिनी अग्रवाल सहित प्रशासन अधिकारी मौजूद थे.

पूर्व संध्या पर लगाए दीपक

मां बगलामुखी मंदिर प्रांगण में प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर पीताम्बरा माई मंदिर में हजारों दीप प्रज्जवलित किए गए. वहीं मां बगलामुखी मंदिर प्रांगण में एक से एक आतिशबाजी का कार्यक्रम भी किया गया. मां बगलामुखी के प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर एक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया. जहां पर भजन गायक द्वारा माता मंदिर पर सच्ची है तू सच्चा तेरा दरबार माता रानी एक से एक भजन की प्रस्तुतियां दी गई, जो रात्रि चली. जहां पर श्रद्धालु रात्रि तक भजनों का आनंद लेते रहे.

Next Post

साढ़े तीन घंटे बस में सफर कर कोज्या पहुंचे कलेक्टर चंद्रा रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri Apr 24 , 2026
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा नीमच से साढ़े तीन घंटे का यात्री बस में सफर तय कर गुरूवार रात्रि में सुदूर क्षेत्र ग्राम कोज्या में आयोजित रात्रि चौपाल में पहुंचे। जिला अधिकारियों और ग्रामीणों संग रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर कलेक्टर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। कलेक्टर ने एक-एक […]

You May Like