पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र में पति पत्नी विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकार अनुसार लक्ष्मी पति अर्जुन बंजारा कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले है। बीती रात 8 बजे करीब दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी कमरे में चली गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। इधर पति ने जैसे ही दरवाजा खटखटाया उसने नहीं खोला। इसे बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। महिला फंदे पर झूली हुई थी। उसे फंदे से उतारकर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पेास्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

बंजारी घाट पर पलटा ट्रक 

Sun Jun 7 , 2026
सिवनी। जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के बंजारी घाट पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक खाली ट्रक होकर सड़क किनारे पलट गया। घंसौर से मंडला की ओर जा रहे इस ट्रक के पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन हादसे में किसी प्रकार की […]

You May Like