नौकर ने विश्वासघात कर गोदाम से 80 हजार का सामान चुराया

जबलपुर‌: लार्डगंज थाना अंतर्गत हर्षित नगर यादव कालोनी में नौकर ने विश्वासघात कर गोदाम से 80 हजार का सामान चुरा लिया।‌पुलिस ने बताया कि शांतनु तिवारी 25 वर्ष निवासी हर्षित नगर यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेल का सामान बेचने की दुकान सदर में चलाता है एवं गोदाम उसके घर पर है।‌

उसकी दुकान में काम करने वाला अशोक अहिरवार को बीजी 65 रेकेट की कटींग, शटल कॉक के बाक्स 350, योनेक्स के रेकेट एवं ट्रैकसूट लेने उसके घर स्थित गोदाम गया था, घर पर उसकी दादी एवं घर पर काम करने वाले कर्मचारी थे, अशोक अहिरवार ने घर जाकर जो सामान बोला था.

उससे ज्यादा मात्रा में 7-8 रैकिट, बीजी 65 रैकिट की कटिंग 90, यूनिक्स 350 के शटल 120, ट्रेक सूट 15 घर से निकाल कर दुकान न लाकर अपने घर ले गया, बुलाने पर भी नहीं आया। अशोक अहिरवार उसके घर से 80 हजार रूपये कीमती सामान चुरा ले गया है।

Next Post

गांजा-शराब तस्कर पकड़ाए

Sun Jul 13 , 2025
जबलपुर:गोहलपुर पुलिस ने जहां गांजा तस्कर को पकड़ा तो वहीं ग्वारीघाट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में कुख्यात बदमाश को उसके साथी के साथ दबोचा है‌।‌ ग्वारीघाट थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल ने बताया कि पुरानी बस्ती में घेराबंदी कर सुरेन्द्र ठाकुर 20 वर्ष निवासी दुर्गानगर रेल्वे स्टेशन के पास […]

You May Like