
सरई । सरई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा विके्रता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गजराबहरा निवासी ओमप्रकाश नामदेव उर्फ दादू टेलर पिता शौकीलाल नामदेव उम्र 39 वर्ष अपने निर्माणाधीन मकान के पास ग्राम खनुआ नया पुर में काले रंग की पॉलीथिन में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई में उनि लालमणि साकेत, प्रआर लक्ष्मीकान्त साहू, दिलेन्द्र यादव, विजय तिवारी, ओंकार कुशवाहा, आर अशोक यादव, पुष्कर पोरवाल, विकेश सिंह और प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
