रोटरी क्लब ने बालाकोट स्कूल में किया वृक्षारोपण, लगाए 20 पौधे

दमोह। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालाकोट में रोटरी क्लब दमोह के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।क्लब के सदस्यों ने स्कूल परिसर में 5-6 फीट गहरे गड्ढे खोदकर 20 पौधे लगाए। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, सचिव रूपेंद्र असाटी, कोऑर्डिनेटर संजय जैन अरिहंत, पूर्व अध्यक्ष राकेश अहीरवाल, समीर बुधवानी, अनिल कोटवानी, राजेंद्र सेठिया, नितिन असाटी सहित प्रधानाचार्य श्री गंगेले व स्कूल का स्टाफ और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे.रोटरी पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाली बढ़ाने और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्लब द्वारा निरंतर ऐसे कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।

Next Post

तेन्दूपत्ता संग्राहक करेंगे आंदोलन एक्सिस बैंक शाखा बैढ़न का मामला,खाता में जमा है करोड़ों रकम

Tue Jul 14 , 2026
सिंगरौली । प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति चुड़ीपाठ, डोंगरी, सरईझर, हटका, तियरा, पड़री खुटाटोला, छतौली, जीर, माड़ा, बिंदुल एवं लंघाडोल के तेंदूपत्ता श्रमिको का पारिश्रमिक भुगतान एक्सिस बैंक शाखा बैढ़न नही कर रहा है। जबकि 40 दिन पूर्व नोडल अधिकारी/समिति प्रबंधक के द्वारा बैंक में करोड़ों रूपये जमा किया जा […]

You May Like