​MP Police: मध्य प्रदेश के 8 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को मिलेगा IPS अवार्ड, DPC की बैठक में लगी मुहर

भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अवार्ड के लिए 8 अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कुल 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया, जिसके बाद चयनित अधिकारियों के नाम आगे की प्रक्रिया के लिए भेजे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सीताराम सदभैया, मलय जैन, अमित सक्सेना, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा के नाम आईपीएस अवार्ड के लिए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, एक अधिकारी का मामला फिलहाल लंबित रखा गया है और उसे सीलबंद लिफाफा प्रक्रिया में शामिल किया गया है।बैठक में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अब अंतिम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चयनित अधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

आईपीएस अवार्ड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। इससे अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति मिलती है और वे उच्च स्तर की जिम्मेदारियां संभालने के पात्र बन जाते हैं। यह फैसला मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के लिए भी अहम माना जा रहा है।

Next Post

रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी की वारदातें बढ़ीं, जीआरपी में कई मामले हुए दर्ज

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जीआरपी थाना इंदौर में बुधवार को मोबाइल चोरी और आभूषण चोरी के कई प्रकरण दर्ज किए, वहीं एक महिला की गुमशुदगी भी दर्ज हुई है.पुलिस के मुताबिक भंडारा निवासी मोहित कुमार गुप्ता का मोबाइल प्लेटफॉर्म नंबर […]

You May Like