सोने चांदी के जेवरात ठगने वाली महिला गिरफ्तार

सतना: पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन बेचने की आड़ में महिला द्वारा सोने चांदी के जेवरात ठग लिए गए। मामले की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार से मिली जानकारी के अनुसार फ़रियादिया मालती चौधरी निवासी बगहा द्वारा शिकायत की गई थी। जिसके अन्दर एक अज्ञात महिला पुराने बर्तन खरीद कर नए बर्तन बेचने के नाम पर विश्वास जीतकर घर से पुरानी बर्तन सिल्वर के लेकर गई थी जो उक्त महिला आज दिनांक उन पुराने बर्तनों के बदले में नए बर्तन देने आई व महिला को सम्मोहित कर उसके पहने हुए जेवरात साफ करने के नाम से ले लिए तभी कुछ समय बाद उसका पति वहीं मौके पर आ गया.

जिसके आने पर पता चला कि उसे अज्ञात बर्तन बेचने वाली महिला ने उसकी पत्नी व आसपास की अन्य महिलाओं से भी सम्मोहित करके वह पुराने जेवरात साफ करने के नाम से उनके जैवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस द्वारा आसपास तलाश की गई तो उक्त महिलाओं से करीबन 5 लाख रुपए के जेवरात की ठगी सामने आई। लिहाजा पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर लिया। जिसके कब्जे से ठगी किये गये सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 5 लाख  रुपए को बरामद हुए। महिला की पहचान सीता मल्हार पति नरसिम्हा मल्हार उम्र 28 वर्ष निवासी महराज नगर मैहर के तौर पर हुई।

Next Post

राजपाल यादव: तिहाड़ से रिहाई का रास्ता साफ, पेपरवर्क के कारण एक दिन बढ़ी जेल की रात

Tue Feb 17 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने यह आदेश तब सुनाया जब दोपहर तीन बजे कोर्ट को सूचित किया गया कि अभिनेता ने शिकायतकर्ता कंपनी के […]

You May Like