अधारताल तालाब किनारे विकसित होगी गार्डेनिंग

जबलपुर। शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और नगरीय सौंदर्य में अभिवृद्धि के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधारताल तालाब का स्थल निरीक्षण करते हुए तालाब के चारों ओर संचालित सौंदर्यीकरण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने तालाब किनारे की जा रही पिचिंग, पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्यों, गार्डेनिंग व पौधरोपण की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण तालाब परिसर को व्यवस्थित करें…

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब किनारे की खाली भूमि को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए। गार्डेनिंग और सघन पौधरोपण के माध्यम से संपूर्ण परिसर को हरा-भरा और आकर्षक बनाया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को भ्रमण एवं विश्राम हेतु एक स्वच्छ और मनोरम वातावरण प्राप्त हो सके।

इंजीनियरों एवं ठेकेदार को दी चेतावनी

स्थल पर उपस्थित संबंधित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं ठेकेदार को निगमायुक्त ने कड़े निर्देश दिए कि शेष बचे सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर व्यवस्थित रूप से पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

०००००००००००००

Next Post

'एनर्जी ड्रिंक' लेबल पर एफएसएसएआई के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय ने किया रद्द

Tue Sep 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें रेड बुल कंपनी को अपने कैफीन युक्त पेय पदार्थों पर “एनर्जी ड्रिंक” शब्द का उपयोग बंद करने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने मंगलवार […]

You May Like