एशियाई खेल: प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने कयाक एकल के फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

आइची-नागोया (जापान) 30 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में बुधवार को कैनो स्लालम स्पर्धा में भारत के प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के कयाक एकल के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

आज यहां प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने सेमीफाइनल में 137.74 के समय के साथ 11वां स्थान हासिल करके पुरुषों के कयाक फाइनल में जगह बना ली।

चूंकि फ़ाइनल में हर एनओसी से केवल एक एथलीट को ही जाने की अनुमति है, इसलिए राठौड़ क्वालिफ़ाई करने वाले खिलाड़ियों में सातवें स्थान पर रहे और उन्होंने पदक राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय, हितेश केवट, 184.89 के समय के साथ 14वें स्थान पर रहे।

Next Post

पुराने बस स्टैण्ड से बंद होगा बसों का संचालन

Wed Sep 30 , 2026
सीधी: पुराने बस स्टैण्ड से बसों का संचालन 1 अक्टूबर से बंद हो जायेगा। कलेक्टर के निर्देश पर 1 जुलाई को पुराना बस स्टैण्ड बंद हुआ था, बाद बस आनर्स एवं व्यापारियों की मांग पर कलेक्टर ने दो माह की मोहलत दी थी।जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2026 से […]

You May Like