जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत कंचनपुर के पास पीडब्ल्यूडी के द्वारा रोड निमार्ण कार्य कराये जाने शनिवार को नपाई शुरू हुई इसी दौरान पिता-पुत्रों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया बल्कि नगर निगम उपयंत्री को धमकाते हुए उसकी पिटाई कर दी । पुलिस ने रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अशोक वर्मा 48 वर्ष निवासी ललपुर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह नगर निगम में उपयंत्री के पद पर पदस्थ है।
शनिवार दोपहर 12-30 बजे कंचनपुर के पास पी डब्ल्यू डी के द्वारा रोड निमार्ण कार्य कराये जाने के लिए पी डब्ल्यू डी विभाग के कार्यपालन यंत्री , उप यंत्री एवं अन्य स्टाफ तथा ठेकेदार प्रदीप वाधवानी के साथ सुयुक्त रूप से रोड निमार्ण के लिए नाप पर चूना लाईन डालने के लिये पहुंचे थे। तभी भरत पटेल उर्फ नाटी, रामकुमार पटेल एवं दोनों बेटे आये और रोड निमार्ण कार्य में रोकटोक करते हुये चूना लाईन डालने से मना करने लगे उसने उनके स्वामित्व के दस्तावेजों की मांग की तो सभी हंगामा करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, उसके साथ के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
