नकाबपोश बदमाशों ने की कार और बाईक की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। गांधीनगर थाना के गोंडीपुरा राजा भोज कॉलोनी में बाहर खड़ी कार और बाईक की तोड़फोड़ नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने की. घटना स्थल पर करीब 6 बदमाशों ने जिस कार और बाईक को नुकसान पहुंचाया, उनके मालिकों को भी यह समझ नहीं आ पाया कि तोड़फोड़ क्यों की गई. घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात कुछ बदमाशों ने एक कार और एक बाइक पर बजनदगार चीजों से से प्रहार करते हुए तोड़फोड़ की. बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. बदमाशों के पास धारदार हथियार भी वीडियो में दिखाई दिए. सीडीआर में बदमाश बोलेरो गाड़ी की आपस में बात करते हुए ढूंढ रहे थे. बदमाश जिस गाड़ी की तलाश कर रहे थे. वह नहीं मिलने पर वहां खड़ी दो गाडियों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया.

बदमाशों ने जिन वाहनों को नुकसान पहुंचाया है. उनके मालिकों ने पुलिस में शिकायत की है. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से सभी बदमाश फरार चल रहे हैं. गांधीनगर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Next Post

20 से ज्यादा नकाबपोशों ने किया कैफे में हमला

Wed Nov 19 , 2025
भोपाल। मिसरोद इलाके में स्थित मैजिक स्पॉट कैफे में मंगलवार देर रात 20 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और डंडों के साथ धावा बोल दिया. दो मिनट से भी कम समय में उन्होंने कैफे में जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए. घटना के दौरान कैफे में […]

You May Like