20 से ज्यादा नकाबपोशों ने किया कैफे में हमला

भोपाल। मिसरोद इलाके में स्थित मैजिक स्पॉट कैफे में मंगलवार देर रात 20 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और डंडों के साथ धावा बोल दिया. दो मिनट से भी कम समय में उन्होंने कैफे में जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए. घटना के दौरान कैफे में मौजूद एक युवक और युवती डरकर बाहर भाग निकले. वारदात के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के अनुसार हमलावर सीधे कैफे के अंदर घुसे और तोड़फोड़ कर भाग निकले, जिससे यह स्पष्ट है कि उनकी मंशा लूटपाट की नहीं थी. प्रथम दृष्टया मामला रंजिश या किसी पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. कैफे संचालक सक्षम गिरि ने किसी स्पष्ट रंजिश से इनकार किया है, लेकिन एफआईआर में 2-3 नाम संदेह के आधार पर दर्ज कराए हैं.

पुलिस ने एफआईआर में दर्ज नामों के आधार पर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी अभी हमले की वास्तविक वजह की पुष्टि में जुटे हुए हैं। रंजिश या किसी पुराने विवाद की संभावनाओं की जांच की जा रही है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए मिसरोद, बागसेवनिया और कटारा हिल्स थानों की संयुक्त टीमें जांच में लगी हैं. टीमें सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों के मूवमेंट, रूट मैप और संभावित विवादों के आधार पर जांच कर रही हैं. बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है, हालांकि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं जिन पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है.

कैफे संचालक सक्षम गिरि ने योगी, निखिल, अभिषेक सहित पांच नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने किसी ठोस विवाद का उल्लेख नहीं किया है, जिससे घटना के मूल कारण तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.

Next Post

विभागीय जांच के बिना नहीं कर सकते कठोर सजा से दंडित

Wed Nov 19 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि विभागीय जांच के बिना कठोर सजा से दंडित किया जाना प्राकृतिक न्याय के प्रमुख सिद्धांत का उल्लंघन है। हाईकोर्ट जस्टिस दीपक खोत ने उक्त आदेश के साथ पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक के बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया […]

You May Like