सिडनी में चाकू से हमले में एक व्यक्ति घायल

सिडनी 01 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी में मंगलवार को चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि आज स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे मध्य सिडनी से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ट्रेगियर के उपनगर में सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके सिर और हाथ में चोटें लगी थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया और घटनास्थल पर उसका इलाज किया गया। बाद में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Tue Jul 1 , 2025
इंफाल 01 जुलाई (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान समन्वित अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली गिरफ्तारी इंफाल पूर्व के पोरोमपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खुरई कोंगपाल […]

You May Like