मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल 01 जुलाई (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान समन्वित अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहली गिरफ्तारी इंफाल पूर्व के पोरोमपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत खुरई कोंगपाल थौबांडोंग क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति घाटी क्षेत्रों में भूमि विवाद, महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित आपराधिक मामलों और ऋण वसूली का निपटारा करने वाली स्वयंभू “कंगारू अदालत” चलाने में शामिल था।

एक अलग अभियान में सुरक्षा कर्मियों ने थौबल जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के पास लीरोंगथेल पित्रा से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि तीसरे उग्रवादी को थौबल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चरंगपत ममांग लेईकाई में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि तीनों उग्रवादी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है। अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी प्रयासों को तेज करने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Next Post

एम्बुलेंस चालक ने की दरिंदगी की कोशिश

Tue Jul 1 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत झंडा चौक में एक एम्बुलेंस चालक ने शादीशुदा महिला के घर मेंं घुसकर दरिंदगी की कोशिश की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।पुलिस के मुताबिक झंडा चौक निवासी 26 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like