सिंगरौली । विधायक रामनिवास शाह ने आज माजन मोड़ स्थित राजीव चौक से इंदिरा चौक, नवजीवन विहार विंध्यनगर तक निर्माणाधीन डामरीकरण सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता का अवलोकन किया।
विधायक ने सड़क निर्माण की स्थिति का जायजा लेकर विकास कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक सड़क का डामरीकरण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निर्माणाधीन बड़े हनुमान मंदिर का किया निरीक्षण
सदर विधायक रामनिवास शाह ने बैढ़न स्थित प्राचीन निर्माणाधीन बड़ेे हनुमान मंदिर का भ्रमण कर मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मंदिर के भव्य स्वरूप में तैयार होने की कामना की। विधायक ने संकटमोचन श्री हनुमान जी से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि यह पावन मंदिर शीघ्र ही भव्य स्वरूप में बनकर तैयार हो और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बने। निरीक्षण के अवसर पर हनुमान मंदिर समिति के सदस्य राजाराम केसरी, डॉ. डीके मिश्रा, सजन अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, शिवकुमार पाण्डेय, मिथिलेश मिश्रा, रामेश्वर दास गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
