पीएम सूर्य घर योजना के तहत 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य पूरा करें : सम्राट चौधरी

पटना, 14 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत आगामी 20 नवंबर तक राज्य के ढाई लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्रों के अधिष्ठापन (स्थापना) कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं सतत् ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने राज्य में ऊर्जा लेखांकन स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग परियोजना के आधार पर फीडर, ट्रांसफार्मर एवं उपभोक्ता स्तर तक ऊर्जा अकाउंटिंग प्रक्रिया का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया।इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावी एवं पारदर्शी होगा।

इस अवसर पर नेहरू पथ स्थित विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1278 करोड रूपये की लागत से ऊर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य की विद्युत अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

 

Next Post

चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें,सुरक्षा नियमों का पालन करेंः रेलवे

Sun Jun 14 , 2026
नयी दल्ली 14 जून (वार्ता) रेलवे ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है और यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें। रेलवे […]

You May Like