पार्षद पद के उप चुनाव में बीजेपी को शिकस्त

सिंगरौली:नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 में पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है । कांग्रेस प्रत्याशी विजय शाह ने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को करीब 124 के अधिक मतों से पराजित कर दिया है। इस नतीजे के बाद भाजपा के संगठन को ही कार्यकर्ताओं ने आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि टिकट वितरण सही प्रत्याशी का चयन प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह एवं जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह नहीं किए हैं।

जिसका परिणाम है कि भाजपा को एक सीट गंवानी पड़ी है। यहां बताते चले कि उपचुनाव में भाजपा पूरी ताकत लगा दी थी। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष समेत तमाम भाजपा के नेताओं ने वार्ड क्रमांक 34 में डेरा डाले हुए थे, लेकिन नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है

Next Post

कोलारस में एनएच-46 पर कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat Jan 3 , 2026
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लाइन और भड़ौता रोड की क्रॉसिंग पर हुई। बेरसिया निवासी प्रहलाद आदिवासी और मोहर सिंह […]

You May Like