
जबलपुर। दहेज के लिए पति व ससुराल पक्ष एक महिला को प्रताड़ित कर रहा है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
पीड़िता रागनी वंशकार पति साजन वंशकार निवासी वंशकार मोहल्ला झंडा चौक राझी ने बताया कि पति साजन शराब पीकर रोज झगड़ा करते है। इसके साथ ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताडित करने लगे थे। पांच माह पहले अपने ससुराल से मायके आ गई तो पति द्वारा आए दिन घर आकर झगड़ा कर रहे है और पिता राकेश वंशकार, चाचा राजेश वंशकार, छोटा भाई विवेक वंशकार 17 वर्ष के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। चार सितंबर को चाची सास अपने काम में गई थी तो रजनी वंशकार, झल्लू वंशकार, साजन वंशकार ने मिलकर मारपीट की।
