
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत कलानिकेतन पॉलिटेक्निक कॉलेज में मध्यप्रदेश छात्र यूनियन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव हो गया। छात्र नेताओं ने एक दूसरे पर हमला किया। 5 घायलों को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया और दोनों पक्ष आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
