आबकारी ने 7 जगहों पर अवैध शराब पकड़ी

सतना:जिले में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की आबकारी विभाग ने शनिवार को कार्यवाही कर33 हजार की अवैध शराब पकड़ी.जिसमे सोहोल्ला और बदखर में 3 स्थानों पर किराना दुकान में शराब बिकते पाई गई.मिली जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में लगातार प्राप्त शिकायतों पर सतना नगर में आबकारी विभाग के वृत्त सतना क्र. 01 एवं 02 के क्षेत्र मे लोकेश सिंह ठाकुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सतना, के नेतृत्व मे वृत्त प्रभारी सतना क्र. 01 राकेश अवधिया, सतना क्र. 02 अजय श्रीवास्तव एवं उप निरीक्षक निलेश गुप्ता संयुक्त दल, द्वारा अवैध मदिरा धारण कर अवैध विक्रय करने वाले तथा होटल ढाबा के आरोपियों के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर छापा मार कार्यवाही की गई.जिसमे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 एवं 36 के तहत प्रकरण कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया .जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनमें सतना वृत क्र1
शैलेन्द्र साकेत स्थान चितगढ़ सतना चना अंडा दुकान
के पास से18 पाव प्लेन शराब जब्त की गई.आरोपी के विरुद्ध 34(1) (क) के तहत कार्यवाही की गई है.अनीता साकेत स्थान सिन्धी कैंप सतना किराना दुकान के पास से 07 पाव प्लेन,आशा सिंह स्थान सिन्धी कैंप सतना किराना दुकान 09 पाव , कली साकेत स्थान कृपालपुर हरिजन बस्ती सतना40 पाव प्लेन 08 पाव मसाला 08 केन बियर बरामद कर 34(1) (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया सूरज वर्मा स्थान विनय दा ढाबा बदखर सतना गोवा 40 पाव, ओल्ड मंग 25 पाव, मेगड़ावल 16 पाव, बेग पाइपर 02 बोतल, प्लेन 44 पाव, बियर 07 बोतल बरामद की गई,
वृत क्र 2 में हीरा जायसवाल स्थान सोहौल सतना किराना दुकान 25 पाय प्लेन तथा राज कुमार चौधरी स्थान सोहौल सतना किराना दुकान 34 पाव गोवा, 31 पाव प्लेन जब्त कर आबकारी के तहत प्रकरण कायम किया गया.
इस प्रकार उपरोक्त जब्त शुदा मदिरा में कुल मात्रा लगभग 63.87 बल्क लीटर जिसका अनुमानित मूल्य 33160/- होना पाया गया। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही में आरक्षक धर्म राज सिंह, राजकरण त्रिपाठी, शंकर प्रजापति, सरिता बिजोरिया एवं नगर सैनिक की भूमिका रही

Next Post

मानस भवन मे शादी समारोह पर प्रतिबंध, लेगा भव्य ऑडिटोरियम का रूप

Sun Feb 9 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी के मानस भवन में अब शादी समारोह सहित अन्य निजी कार्यक्रम प्रतिबंधित किए जा सकते है, मानस भवन में वर्तमान में शादी समारोह सहित अन्य निजी कार्यक्रम नगर पालिका तय शुदा रेट पर शुल्क लेकर उपलब्ध करा देती थी, लेकिन मानस भवन अब केवल शासकीय कार्यक्रमों के लिए […]

You May Like