मानस भवन मे शादी समारोह पर प्रतिबंध, लेगा भव्य ऑडिटोरियम का रूप

शिवपुरी: शिवपुरी के मानस भवन में अब शादी समारोह सहित अन्य निजी कार्यक्रम प्रतिबंधित किए जा सकते है, मानस भवन में वर्तमान में शादी समारोह सहित अन्य निजी कार्यक्रम नगर पालिका तय शुदा रेट पर शुल्क लेकर उपलब्ध करा देती थी, लेकिन मानस भवन अब केवल शासकीय कार्यक्रमों के लिए आरक्षित करने का प्लान बनाकर इसको इसको भव्यता प्रदान करने का मन सीएमओ इशांक धाकड बना चुके है।

शिवपुरी शहर में बडे शासकीय कार्यक्रम करने का एक मात्र स्थान शिवपुरी के गांधी पार्क का मानस भवन है। यहां पर चारो ओर से सडक है और गांधी पार्क में अधिक स्थान होने के कारण कितनी भी संख्या में आमजन पहुंच जाए फिर भी यातायात बाधित नही होता, शहर के बीचो बीच है। अभी तक मानस भवन में निजी कार्यक्रमो को करने की अनुमति दे दी जाती थी,जिससे उसकी बेहतर देखभाल नही होती थी,कारण सिर्फ एक था कि इसमे आमजन तोड फोड कर देता था।

मानस भवन में अभी काफी खामियां हैं। इसी के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया है। जल्द ही यहां पर बेहतर वुडन स्टेज, फर्नीचर, परमानेंट कुर्सियां, स्टेज पर प्रोजेक्टर स्क्रीन आदि लगाकर इसे आडिटोरियम का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।अधिकारियों का मानना है कि इसमें करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

उक्त कार्य के होने के उपरांत मानस भवन एक ऑडिटोरियम की तरह नजर आएगा। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में प्रशासन के पास इसके अलावा ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन हो सके। इसी के चलते इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि मानस भवन को निकट भविष्य में शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों के लिए देना बंद कर दिया जाएगा।

Next Post

कोलारस बैंक घोटाले में राकेश पाराशर सहित 04 पर दोष सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई सजा

Sun Feb 9 , 2025
शिवपुरी: जिला सहकारी बैंक शाखा कोलारस में हुए घोटाले में आज विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार जिला शिवपुरी के द्वारा इस घोटाले के मुख्य आरोपी प्रभारी कैशीयर राकेश पाराशर, तत्कालीन शाखा प्रबन्धक रमेश कुमार राजपूत एवं उक्त अपराध में पिंकी व पवन यादव को माननीय विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार) के द्वारा दोषसिद्धि की […]

You May Like