पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 129 अपराधी गिरफ्तार

पटना, 26 जुलाई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 129 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वालों की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हत्याकांड में 05,हत्या के प्रयास कांड में 19,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 27,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 50, शराब तस्कर-होम डिलीवरी मामले में 11 तथा शराब पीने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलो में 856.265 लीटर विदेशी शराब, 353.8 लीटर देशी शराब, 380 गांजा, तीन आग्येनास्त्र, 01 कारतूस,10 वाहन, 09 मोबाइल फोन, 1580 रूपया समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

 

 

Next Post

मोदी ने तमिलनाडु में 4800 करोड़ रुपये की परियोजना का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Sat Jul 26 , 2025
चेन्नई, 26 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु में तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिससे राज्य के दक्षिणी जिलों में आर्थिक विकास को बड़ी गति मिलेगी। श्री मोदी ने राज्य के दक्षिणी तूतीकोरिन जिले […]

You May Like