तेंदूखेड़ा/दमोह: तेंदूखेड़ा नगर में पदस्थ नगर निरीक्षक विजय अहिरवार को गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रमोशन कर डीएसपी पद पर पदस्थापना दी है. ज्ञात हो विजय अहिरवार का तेंदूखेड़ा नगर में कार्यकाल स्थानीय लोगों की नजर में गौरवपूर्ण है. क्योंकि विजय अहिरवार एक धार्मिक प्रवृति के पुलिस अधिकारी है. नगर में गरीबों को कंबल वितरण, भोजन बांटने थाना प्रांगण में स्थित शिवमन्दिर में अभिषेक पूजन महा आरती सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल होना.
पुलिस स्टॉप के साथ मित्रवत वहवार रखना सहित गरीबों असहाय लोगों की मदद करना प्रमुख है. इस संबंध में विजय अहिरवार नगर निरीक्षक ने बताया कि उनके पुलिस सेवा के करीब पांच माह बचे है. इस दौरान शासन ने डीएसपी पद पर नियुक्ति दी है. विजय अहिरवार पूर्व में भी नरसिंहपुर डिस्टिक में 2017 से 2022-23 तक टीआई पद पर रहे. अभी तक वह अपनी सेवाएं 13 जगह दे चुके है.अब डीएसपी पद पर 14वीं जगह अपनी सेवाएं दें
