
भोपाल।भारत टॉकीज रोड पास पात्रा पुल से लगे टिंबर मार्केट में रविवार को देर शाम भीषण आगजनी की घटना हो गई. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. भोपाल रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार मिल में टिंबर मार्केट में जहां आग लगी वहां टालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था. बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने से आग ज्यादा भड़क गई. भीषण आगजनी के चलते लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया. आगजनी ने 5 से 6 टालों को अपनी चपेट में ले लिया. आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 25 गाड़ियां से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई. मंगलवारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. टीमों ने आग बुझाने का प्रयास किया. आग किन कारणों से आग लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है.
