दमोह के युवक ने लूटी युवती की अस्मत

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दमोह निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2013 से गोरखपुर लड्डू गणेश मंदिर के पास किराए के मकान में रह रही है। उसके नाना-नानी दमोह बड़ा पुरा बजरिया में रहते हैं, जब वह उनके यहां रहने गई थी तभी उसकी पहचान विशाल दिनकर से हुई थी। जिससे उसकी दोस्ती हो गई, विशाल ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। तीन साल से दोनों के बीच में बातचीत हो रही थी। जब वह घर में अकेली थी तभी विशाल जबलपुर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो अपने वादे से मुकर गया।

 

Next Post

HC: नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों की जुलाई से प्रतिदिन होगी सुनवाई

Sat Jun 21 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई जुलाई माह से डे-टु-डे करने की व्यवस्था दी है। जस्टिस अतुल श्रीधरन व जस्टिस डीके पालीवाल की युगलपीठ ने ओपन कोर्ट में कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में अब […]

You May Like