पमरे में सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर सहित कई विभागों में पदोन्नति के खुले द्वार

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के कर्मचारियों को शीघ्र जीडीसीई के तहत कैडर परिवर्तन एवं पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. इस बात की जानकारी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनन मीडिया कोऑर्डिनेटर रोमश चौबे ने दी. उन्होंने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा की पश्चिम मध्य रेलवे के पीसीपीओ से हुई मंगलवार को चर्चा हुई जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे के सभी विभागों में 600 से अधिक रिक्त पदों को भरने हेतु जीडीसीई कोटे के तहत विज्ञप्ति जारी की जायेगी. पूर्व में संघ द्वारा विभिन्न विभागों में चल रही रिक्तियों को भरने हेतु मुद्दा उठाया गया.था. मई माह में आयोजित हुई मुख्यालय स्तर की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक एवं कोटा में आयोजित जोनल एस एण्ड टी कॉंन्फ्रेंस में भी महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया था. जीडीसीई के तहत लगभग 300 सहायक लोको पायलट, 200 ट्रेन मैनेजर सहित स्टेशन मास्टर, सीसीटीसी एवं अन्य विभागों मे भी रिक्तियां के विरुद्ध विज्ञप्ति जारी की जायेगी. इससे कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा एवं आर्थिक लाभ भी होगा.

 

Next Post

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली

Thu Jul 16 , 2026
सतना: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में सतना पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के […]

You May Like