लाल पोटली से मिला बच्चे का नर कंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण

सीधी। जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के बाहर बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में एक बच्चे का नर कंकाल मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आशंकाएं बढ़ गई हैं, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीण सत्य प्रकाश बैगा ने बताया कि रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने बांस के पेड़ पर एक लाल पोटली देखी। संदिग्ध लगने पर जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो उसके भीतर एक छोटे बच्चे का नर कंकाल मिला। इस जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सत्य प्रकाश बैगा के अनुसार ग्रामीणों में चर्चा है कि यह नर कंकाल संभवत: उस बच्चे का हो सकता है जिसकी कुछ समय पहले मौत हुई थी और उसे गांव में ही दफनाया गया था। जब ग्रामीणों ने बच्चे के दफन स्थल पर जाकर देखा तो वहां खुदाई के निशान और एक गड्डा मिला। इससे यह आशंका गहरा गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शव को कब्र से निकालकर तंत्र-मंत्र के लिए इस्तेमाल किया होगा। घटना की सूचना मिलने पर भुईमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खम्हरिया निवासी रायभान सिंह ने पुलिस को बताया कि यह पोटली किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में रख दी थी। परिवार को जानकारी होने पर उन्होंने पोटली को घर से हटाकर बांस के पेड़ पर रख दिया था।

 

इनका कहना है –

मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दफन स्थल पर खुदाई के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और तथ्य सामने आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

डीडी सिंह, थाना प्रभारी भुईमाड़

Next Post

मोदी की अपील के बाद सरकार की सफाई, देश में सभी तरह के ईंधन और ऊर्जा का पर्याप्त भंडार

Mon May 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर लोगों से ईंधन बचाने, सोना न खरीदने और विदेश यात्रा न करने की अपील के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अपील देश पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए की गयी है और […]

You May Like