एमपी में यूपी से 12 रुपए महंगा पेट्रोल क्यों? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से पूछा सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कानून व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अत्यधिक कर लगाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगभग 29 प्रतिशत वैट, प्रति लीटर 2.5 रुपये अतिरिक्त कर तथा अन्य उपकर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से मध्यप्रदेश और पड़ोसी उत्तरप्रदेश में ईंधन कीमतों में करीब 12 रुपये प्रति लीटर तक का अंतर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर आम नागरिक महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, उन्होंने इसे आर्थिक संकट के दौर में “प्रतीकात्मक कूटनीति” करार दिया।

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा संबंधी घोषणा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री अपने गृह विभाग की भी जवाबदेही तय करेंगे, जहां प्रदेश में अपराध, महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार, माफिया गतिविधियों तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार द्वारा दूसरी पोस्टमार्टम जांच की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बना रहे।

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर के आसपास कथित भूमि सौदों का मुद्दा उठाते हुए उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग आस्था के विषय को भूमि कारोबार और भ्रष्टाचार का माध्यम बना रहे हैं।

समान नागरिक संहिता पर चल रही चर्चाओं को लेकर भी उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील संवैधानिक विषय पर बंद कमरों में कुछ लोगों द्वारा निर्णय नहीं लिया जा सकता। उन्होंने सामाजिक संगठनों, संवैधानिक विशेषज्ञों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से व्यापक परामर्श की मांग की।

Next Post

लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा

Wed May 20 , 2026
ग्वालियर /भिंड । लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज भिंड जिले के ग्राम तुकेंडा हल्का के पटवारी हिमांशु तोमर को 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। पटवारी तोमर ने एक ग्रामीण रामखिलाडी चौहान से उनकी जमीन का सीमांकन करने के एवज में 10 हजार रूपये की मांग की […]

You May Like