आज प्रतिभा की पहचान, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान और पारदर्शी चयन सर्वोपरि है:प्रधानमंत्री

वाराणसी, 04 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वांचल सहित पूरे देश में खेलों को लेकर नया जोश है। उन्होंने कहा कि अब प्रतिभा की पहचान, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान और पारदर्शी चयन अब हर स्तर पर खिलाड़ियों के हितों को सर्वोपरि रखा जाता है।

श्री मोदी ने आज यहां कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर अत्यंत प्रसन्न हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत कम युवा स्पोर्ट्स को कैरियर के रूप में अपनाते थे। लेकिन बीते दशक में स्पोर्ट्स को लेकर सरकार ने बजट काफी बढ़ा दिया है। आज भारत का खेल मॉडल एथलीट-केन्द्रित हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा की पहचान, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान और पारदर्शी चयन अब हर स्तर पर खिलाड़ियों के हितों को सर्वोपरि रखा जाता है। आज देश सुधार एक्सप्रेस पर सवार है। देश का हर सेक्टर, हर डेवलपमेंट डेस्टिनेशन इस रिफॉर्म एक्सप्रेस से जुड़ रहा है।

स्पोर्ट्स का डेस्टिनेशन भी इनमें से एक है। स्पोर्ट्स सेक्टर में भी सरकार ने बड़े सुधार किए हैं। नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट और खेलो भारत नीति 2025 जैसे प्रावधानों से सही प्रतिभा को अवसर मिल रहा है।

 

Next Post

मुरैना में सीवेज लाइन टूटने से कई वार्डो में नलों में आ रहा गंदा पानी

Sun Jan 4 , 2026
मुरैना:मुरैना में सीवेज लाइन टूटने के चलते कई वार्डो में घर के नलों में गंदा पानी आ रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। बीमारी फैलने का भी खतरा निर्मित हो गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like