भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी जे एन कंसोटिया को गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थ कर दिया।
वर्ष 1989 बैच के अधिकारी श्री कंसोटिया अभी तक यहां स्थित आर सी वी पी नरोन्हा प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अकादमी के महानिदेशक का दायित्व संभाल रहे थे।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त अनिरुद्ध मुकर्जी को राजस्व मंडल, ग्वालियर का अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सचिन सिन्हा को आर सी वी पी नरोन्हा प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अकादमी के महानिदेशक का दायित्व सौंपा गया है।
