ताप्ती परिक्रमा पदयात्रा की तैयारी प्रारंभ, 2 जनवरी को प्रारम्भ होंगी 64 दिवसीय पदयात्रा

मुलताई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा आगामी 2 जनवरी को सुबह 8बजे ताप्ती मंदिर से प्रारंभ होगी जिसके लिए तीन प्रदेश से आधा सैकड़ा से अधिक पदयात्री 1जनवरी को ही उद्गम स्थल पहुंच जाएंगे।जिनका मेडिकल चेकअप और परिचय पत्र बनाने के साथ साथ पांच स्थानों पर ध्वज पूजन कर पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।पदयात्रा संयोजक संजय पाटनकर( राजू) ने बताया बीते पांच सालों से मां ताप्ती जी की संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा की जा रही है जो इस साल भी 2 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी।जिसको लेकर गुरुवार रात्रि 9 बजे गजानन महाराज मंदिर में रात्रि 9 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्तागण उपस्थित थे। जिन्होंने पदयात्रा शुभारंभ अवसर एवं यात्रा को सुगम और भव्य बनाए जाने महत्वपूर्ण निर्णय लेकर स्वेच्छा से अपनी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की। समिति कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन ने बीते वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा दिया वही इस वर्ष भी सहयोग राशि एकत्र करने सह कोषाध्यक्ष अजय गांवड़े और राजेश जैन के पास राशि जमा किए जाने की अपील की गई। वही प्रचार व्यवस्था सुनील वानखेडे एवं नरेंद्र गिरी,चंदू देशमुख, योगेश अग्रवाल,देवेंद्र सिंह ठाकुर एवं साथियों ने स्वीकारी,कैम्प व्यवस्था डॉ अंकुश भार्गव क्रिश हॉस्पिटल, डॉ आर पी बोड़खें , रुपेश वागदरे आदि , पंजीयन एवं परिचय पत्र कार्य बीआर मालवीय, जितेन्द्र खन्ना जगदीश चंद्र पंवार,यशवंत बोड़खे आदि, पूजन कार्य पण्डित सौरभ जोशी , पुष्पवर्षा दिनेश कोसे, कपिल साहू , पवन पाटेकर एवं साथी रांगोली व्यवस्था गगन बारस्कर, दल्लू भाई यादव, सीताराम आदि वाहन व्यवस्था सुनील वानखेडे, श्याम गव्हाड़े , दिनेश कोसे,रिमाइंडर कार्य राजू पाटनकर , नीरज चंदेल , विनोद विश्वकर्मा राजेश जैन , जगदीश चंद्र पंवार प्रमोद जैन शुभारंभ भोजन व्यवस्था अश्विनी धोटे , काशीनाथ साहू एवं साथी आवास व्यवस्था रूपेश वागदरें , लखनज बारंगे आदि विभिन्न विभाग सुनिश्चित कर सभी कार्यकर्ताओं को जवावंबदेही दी गई। जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छापूर्वक निर्वहन का आश्वासन दिया।

 

Next Post

मुलताई के कलाकार ने जबलपुर में उकेरी 800 वर्ग फ़ीट रंगोली

Sat Dec 20 , 2025
मुलताई। नगर के कलाकार नारायण देशमुख ने जबलपुर हो रहे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में देव मंच के सामने 40 फ़ीट लंबी और 20 फ़ीट चौड़ी रंगोली महज 4 से 5 घंटे में डाल दी। जिसमें जबलपुर के भेड़ाघाट का स्वरूप सहित गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के […]

You May Like