भैरुंदा। ग्राम सिंहपुर निवासी महिला की नसबंदी ऑपरेशन के बाद मौत हो के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. मामले में महिला डॉक्टर को इछावर अस्पताल अटैच किया गया है.
जानकारी के अनुसार नसबंदी ऑपरेशन के बाद तबियत खराब होने से महिला की मौत हो गई थी. गुरुवार को समाज के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट के ऊपर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया था. परिजनों का कहना है कि अस्पताल में जिन भी अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
प्रशासन की समझाईश के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ था. हालांकि परिजनों ने चेतावनी दी थी कि अगर दोषी महिला चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह फिर आंदोलन करेंगे. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की पूरी पड़ताल करते हुए महिला चिकित्सक डॉ. रुकमणि गुलेहरिया को तत्काल प्रभाव से इछावर के अस्पताल में अटैच किया गया है. मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांचोंपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी.
