आयशर-कंटेनर भिड़ंत में बैतूल निवासी चालक की दर्दनाक मौत

इंदौर: नेमावर रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में आयशर और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें आयशर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पवन पिता दिनेश निवासी बैतूल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पवन अपनी आयशर लेकर इंदौर से बैतूल की ओर जा रहा था, तभी नेमावर रोड पर सामने से आ रहे कंटेनर ने आयशर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि आयशर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

इस्कॉन ग्वालियर में शुरू हुआ चंदन यात्रा महोत्सव

Wed Apr 30 , 2025
ग्वालियर: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जगन्नाथ मंदिर नया बाजार (इस्कॉन ग्वालियर) में चंदन यात्रा महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज बुधवार सुबह हुआ, जो 20 मई तक चलेगा। यह उत्सव 550 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा है, जो भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन सेवा के रूप […]

You May Like