ड्रग स्टोर में डीन का औचक निरीक्षण, करोड़ों की दवाएं मिलीं एक्सपायर्ड

इंदौर:मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ड्रग स्टोर में डीन ने टीम के साथ देर रात औचक निरीक्षण किया. जांच में भारी लापरवाही उजागर हुई. लाखों रुपए की महंगी कैंसर की दवाएं, वैक्सीन और सर्जिकल सामग्री या तो एक्सपायर्ड मिलीं या अनुचित तरीके से रखी गई थीं.मेडिकल कॉलेज के डीन ने टीम के साथ अस्पताल के ड्रग स्टोर का एक घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण किया.

इस दौरान करीब 20 लाख रुपए मूल्य की कैंसर रोधी दवाएं, वैक्सीन, इंजेक्शन, टांके (सूचर) और अन्य सर्जिकल सामान एक्सपायर्ड अवस्था में मिले. महंगी वैक्सीन और कैंसर उपचार में प्रयुक्त जैविक दवाएं कोल्ड चैन में रखने के बजाय कमरे में पड़ी मिलीं. निरीक्षण में कैंसर की महंगी दवा रिटुक्सिमैब के 500 से अधिक इंजेक्शन खराब फ्रीजर में रखे पाए गए.

ड्रग स्टोर में स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक सामग्री की मात्रा में भी अंतर पाया, इंजेक्शन और आईवी फ्लूइड जमीन पर पड़े हुए थे. वहीं, एक्सपायर्ड सामग्री का कोई रजिस्टर नहीं मिला. डीन ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ल और उनकी टीम पर नाराजगी जताई. निरीक्षण दल में डॉ. डीके शर्मा, डॉ. सुनील आर्य, डॉ. पंकज पराशर, औषधि विशेषज्ञ राकेश गोरखे और रजनीत सिलावट शामिल थे. पूरी सामग्री का पंचनामा बनाकर उसे जब्त कर डीन कार्यालय में सुरक्षित रखवाया गया.

Next Post

त्योहार से पहले चाकूबाजों पर पुलिस का शिकंजा, थाने बुलाकर रेड नोटिस तामील

Sat Aug 9 , 2025
इंदौर:त्योहारों के दौरान किसी तरह की वारदात रोकने के लिए पुलिस ने चाकूबाजों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में तुकोगंज पुलिस ने अपने क्षेत्र के एक दर्जन चाकूबाजों को थाने बुलाकर कड़ी हिदायत दी.थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने सबसे पहले उनका डोजियर भरवाया और फिर रेड […]

You May Like