इंदौर:त्योहारों के दौरान किसी तरह की वारदात रोकने के लिए पुलिस ने चाकूबाजों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में तुकोगंज पुलिस ने अपने क्षेत्र के एक दर्जन चाकूबाजों को थाने बुलाकर कड़ी हिदायत दी.थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने सबसे पहले उनका डोजियर भरवाया और फिर रेड नोटिस तामील किया.
नोटिस में चेतावनी दी गई कि त्योहारों के समय वे किसी भी तरह की अशांति या चाकूबाजी की घटना में शामिल पाए गए तो सीधे जेल भेजा जाएगा. पिछले कुछ दिनों से शहर में बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है. अब तक 300 से अधिक अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका .इसी के साथ विभिन्न थानों में चाकूबाजों की निगरानी बढ़ा दी गई है. इसी दौरान शहर के कई इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया.
