उत्तर पश्चिम सीमावर्ती राज्यों में हवाई हमलों से बचने के लिए माक-ड्रिल

नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) केन्द्र सरकार के निर्देश पर उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती राज्यों में आज ‘आपरेशन शील्ड’ के तहत वायु हमलों से बचाव के लिए छद्म अभ्यास (मॉक ड्रिल) किए गए।

केन्द्र शासित जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में अलग अलग स्थानों में हुए इस अभ्यास में सिविल डिफेन्स और विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने जनभागीदारी के साथ हवाई हमले से बचाव के प्रदर्शन किए।

सूत्रो के मुताबिक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अमर सिंह निवास में आयोजित इस मॉक ड्रिल में विभिन्न सरकारी और सिविज एजेंसियों ने भाग लिया। जम्मू में भी जिला प्रशासन ने आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा प्रशिक्षण के तहत इस ड्रिल का आयोजन किया गया।

उधर राजस्थान में जयपुर में माॅक ड्रिल के दौरान घरो, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और वाहनों की लाइटें बंद कर नागरिकों ने इस प्रयास में विशेष सहयोग दिया। हरियाणा में राज्यभर के 22 जिलों में आयोजित सिविल डिफेंस माॅक ड्रिल में हवाई हमलों के दौरान आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने आपरेशन शील्ड के तहत यह ड्रिल किशनगढ़ और आईटीपार्क में आयोजित की। ड्रिल में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों, होम गार्डस, स्थानीय अधिकारियों और एनसीसी एवं एनएसएस जैसे युवा संगठनों और कई गैर सरकारी संगठनो मे भी भाग लिया।

उधर गुजरात के जूनागढ़ शहर और केशोद क्षेत्र में भी ‘आपरेशन ब्लैकआउट’ के तहत माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Next Post

भारत ने ताजिकिस्तान में दोहराई ग्लेशियर बचाने की प्रतिबद्धता

Sat May 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) भारत ने दुशांबे में ग्लेशियरों को बचाने के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि ग्लेशियरों का पिघलना खतरनाक है और इसका जल सुरक्षा, जैव विविधता तथा अरबों लोगों की आजीविका पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। भारत के पर्यावरण, वन और […]

You May Like

मनोरंजन